झुग्गी में रहने वाले बच्चों ने किया विरोध प्रदर्शन
अलवर . आप साथ दो सेवा समिति की ओर से चलाए जा रहे स्कूल में पढ़ रहे झुग्गी झौपड़ी वाले बच्चों ने मिनी सचिवालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
समिति सचिव खुशबू जैन ने बताया की आप साथ दो सेवा समिति निरंतर 2017 से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रही है । संस्था की ओर से सैकड़ों बच्चो का शिक्षा के माध्यम से जीवन संवरा जा रहा है और आस पास के स्कूलों में एडमिशन कराया जाता है। समिति की ओर से अलग - अलग बस्तियों के बच्चो को यहां बुध विहार कंजी हाउस के पीछे सुबह 8 बजे से 2 बजे तक शिक्षित किया जाता है । यहां बच्चो की संखया 153 है।
बुध विहार के इस शिक्षा केन्द्र पर पहले भी बच्चो के झूले तोड़े गए , क्रिकेट पिच तोडी गई , रनिंग ग्राउंड तोड़ा गया व टीचरो पर केस भी किया गया था। बच्चो के पीने का पानी जो पास की गौशाला से लिया जाता था वो बंद करवा दिया गया है।
इस अववसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में विजेंद्र खंडेलवाल, दिनेश किराड, नीरज शर्मा ,पूजा राजपूत , दीपिका, खुशी, गंगा प्रजापत, जितेंद्र, डॉ पंकज गुप्ता, कैप्टन उमराव सैनी और अश्वनी जावली मौजूद थे।