Dark Mode
मनचाहे उपहार से आई चेहरों पर मुस्कुराहट

मनचाहे उपहार से आई चेहरों पर मुस्कुराहट

जयपुर। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में शनिवार को कैंसर पीड़ित बच्चों को मनचाहा उपहार देकर इच्छापूर्ति की गई। इस मौके पर बैनारा उद्योग लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विभु बैनारा की ओर से कैंसर पीड़ित बच्चों को उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कराहट लाई गई। ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर बीमारी से पीड़ित बाल रोगियों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके हौसलों को बढ़ाना है।
इस मौके पर बच्चों को साइकिल, रिमोट कंट्रोल कार, क्रिकेट सेट, वाटर फिल्टर सहित कई उपहार दिए गए। विभु बैनारा ने कहा कि इन बच्चों से हमें जीवन की महत्वपूर्ण सीख मिलती है। जिस तरह के यह बच्चे अपने गम को भूलकर छोटी-छोटी चीजों में खुशियों को पाते हैं हमें भी जीवन में यही सोच लेकर आगे बढना चाहिए।
कार्यक्रम में इस मौके पर बैनारा उद्योग लिमिटेड से निर्मल मोठया, राशि बगडा, रेविका बगडा, ड्रीम्ज़ फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष शिल्पा कोठारी और चिकित्सालय के कोषाध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह लोढा, अधिषासी निदेशक मेजर जनरल एस सी पारीक, कैंसर केयर की उपाध्यक्षा विमला जैन, कैंसर केयर न्यासी अनिता कोठारी, चिकित्सा निदेशक डॉ गीतांजली अग्रवाल जोशी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुबह पठानिया सहित चिकित्सालय एवं कैंसर केयर के कई सदस्य मौजूद थे।
ड्रीम्ज़ फाउंडेशन के तहत अस्पताल में भर्ती 1 से 18 साल की आयु के बाल कैंसर रोगियों की इच्छाओं पूरी की जाती है। उपहार से मिलने वाली खुशी ना सिर्फ बच्चों के मन से अस्पताल के डर को खत्म करती है, बल्कि उनके उपचार पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चिकित्सालय की वरिष्ठ उपाध्यक्षा एवं ड्रीम्ज़ फाउंडेशन की अध्यक्षा अनिला कोठारी के नेतृत्व में अब तक 4000 से अधिक बालरोगियों की इच्छाएं पूरी की जा चुकी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!