सोभासरिया के छात्र का कंस्ट्रक्शन कम्पनी में चयन
सीकर । सोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्र मनीष कुमार सैन का कंस्ट्रक्शन कम्पनी रावड़ प्रोजेक्ट्स-इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में साइट सुपरवाइजऱ के पद पर चयन हुआ है। ग्रुप के प्लेसमेंट ऑफिसर अब्दुल अज़ीज़ ने बताया कि बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग संकाय के अन्तिम वर्ष के छात्र मनीष कुमार सैन ने कम्पनी द्वारा जयपुर में आयोजित इंटरव्यू प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। छात्र को बेहतरीन वार्षिक पैकेज दिया जाएगा ।प्रबंधन, प्राचार्य, रजिस्ट्रार व महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने मनीष को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।