Dark Mode
सामाजिक जागरूकता सामाजिक सौहार्द को लेकर जनचेतना समारोह का आयोजन

सामाजिक जागरूकता सामाजिक सौहार्द को लेकर जनचेतना समारोह का आयोजन

डीडवाना सामाजिक समरसता सामाजिक जागरूकता सामाजिक सौहार्द को लेकर जनचेतना समारोह का आयोजन होने जा रहा है समारोह को लेकर पोस्टर का विमोचन हुआ और समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आह्वान किया गया मिली जानकारी के अनुसार परम् श्रद्धेय सांगलिया धूणी पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री ओमदास जी महाराज के सानिध्य में जन चेतना संदेश समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व अन्य महापुरूषों के विचारों को प्रसारित एवं सभी वर्गो में महापुरूषों की महति भूमिका पर प्रकाश डाला जायेगा तथा सर्व समाज के मध्य अपनापन, दया, करूणा व सहयोग की भावना पैदा हो और हर तरीके की असमानता, असहयोग और ऊंच नीच सर्वदा खत्म हो जिसको लेकर आयोजन हो रहा है यह आयोजन रविवार, 25 जून दोपहर 2.15 बजे से नली का बालाजी, स्टेशन रोड़, कुचामन सिटी मैं होने जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!