Dark Mode
सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन विशेष शिविर आज भी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन विशेष शिविर आज भी

कोटा  । सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को सत्यापन के अभाव में पेंशन बंन्द होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए शुक्रवार को नगर निगम में दो दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया। यहां लाभार्थियों का पीपीओ नम्बर एवं जनआधार कार्ड लेकर सत्यापन किया गया।
जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भौतिक सत्यापन में आ रही समस्या को देखते हुए नगर निगम में विशेष शिविरों का आयोजन निर्धारित किया गया है। इसमें नगर निगम एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की टीम मौके पर ही लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कर रही है। शिविर 22 जुलाई को भी नगर निगम परिसर में लगाया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!