Dark Mode
एक अक्टूबर से आयोजित होगा समाज कल्याण सप्ताह

एक अक्टूबर से आयोजित होगा समाज कल्याण सप्ताह

बाड़मेर। बाड़मेर जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रतापसिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार समाज कल्याण सप्ताह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विशेष योग्यजन, महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के विरूद्ध जनचेतना जाग्रत करना है। उन्होंने बताया कि पहला दिन अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, दूसरा दिन अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस, तीसरा दिन अपराधी सुधार दिवस, चौथा दिन बाल दिवस, पांचवा दिन महिला एवं बालिका कल्याण दिवस, छठा दिन जनचेतना दिवस और सातवे दिन विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह का समापन के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, दानदाताओं, स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों की विशेष भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। ताकि ज्यादा से ज्यादा आम जन समाज कल्याण सप्ताह से जुड़कर विभागीय योजनाओं का लाभ उठा सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!