समाजसेवी राजेन्द्र झोरड़ ने वाटर कूलर भेंट किया
पीलीबंगा। समाजसेवी एडवोकेट राजेन्द्र झोरड़ ने आमजन की जरूरत को देखते हुए तहसील परिसर में वाटर कूलर भेंट किया।गर्मी के मौसम में तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों व आमजन को अब ठंडा पानी मिल सकेगा,जिससे वह अपनी प्यास बुझा सकेंगे।इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर सिंह रमाणा,एडवोकेट संजीव आहूजा,रीडर सन्दीप कुमार,गौरीशंकर मेहरड़ा,रामचंद्र मितल,विजय कामरा सहित तहसील कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।