समाज सेविका शांति जैन दुधोरिया का किया स्वागत
सोजत। चेन्नई की समाज सेविका शांति जैन दुधोरिया का समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके तहत चांदी की मोमेंटो व सोजत की प्रसिद्ध मेहंदी भेंट की गई। समाज सेविका शांति जैन दुधोरिया ने महेश सोनी द्वारा किए गए बहुमान व स्वागत का आभार जताते हुए कहा कि सोनी अतिथि देवो भव की हमारी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं।