ब्राह्मण महापंचायत की तैयारियों को लेकर समाज की हुई बैठक
बीदासर। ब्राह्मण महा पंचायत की तैयारियों को लेकर कस्बे के परशुराम भवन में सोमवार देर शाम सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रखी गई। इस दौरान पुसराज गौड़ ने बताया कि महा पंचायत में समाज के लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कर सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। महा पंचायत को लेकर अरुण तिवारी के नेतृत्व में दस सदस्यों की टीम गठित की गई है जो घर घर जाकर महा सम्मेलन में जाने के लिए प्रेरित करेंगी। बैठक में पवन कुमार सारस्वत, विनोद कुमार दाधीच, मनमोहन शर्मा, ललित सारस्वत, बबलू शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, मदन दाधीच, लक्ष्मीपत भोजक, प्रदीप शर्मा, जयप्रकाश दाधीच, सज्जन चोटिया, बबलू, गोविंद खण्डेलवाल, रजत पांडे, धर्मदत्त आदि उपस्थित रहे।