Dark Mode
सोजत ब्लॉक स्तरीय वाकपीठ 21,22 जुलाई को धीनावास में 

सोजत ब्लॉक स्तरीय वाकपीठ 21,22 जुलाई को धीनावास में 

 
सोजत। ब्लॉक स्तरीय वाकपीठ 21,22 जुलाई को धीनावास में आयोजित होगी। माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक सरकारी एवम निजी विद्यालयो की सत्रारंभ वाकपीठ के आयोजन को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोजत नाहर सिंह राठौड़ के निर्देशन में बैठक की गयी ,बैठक में वाकपीठ का आयोजन स्थल राउमावि  धीनावास तय किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम जयदेव शर्मा ,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय स्वरूप सिंह उदावत,वाकपीठ अध्यक्ष मोहम्मद रफ़ीक,सचिव जयकरण सिंह,कोषाध्यक्ष सुनीता सांदू,उपाध्यक्ष तुलसाराम,सहकोषाध्यक्ष दिनेश भारती सहित सीबीईओ कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे । वाकपीठ कार्यकारणी के सहयोग से आयोजन को लेकर संयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता सांदू और उनके विद्यालय की टीम द्वारा तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो दिवसीय वाकपीठ में शिक्षा विभाग की विभिन योजनाओं और नवाचारों पर वार्ताकारों द्वारा वार्ता प्रस्तुत करके विचार मंथन किया जाएगा,जिससे विद्यालयो का प्रभावी संचालन किया जा सके।
वाकपीठ अध्यक्ष मोहम्मद रफ़ीक प्रधानाचार्य राउमावि रामासनी बाला और सचिव जयकरण सिंह प्रधानाचार्य राउमावि रेपडावास ने यह जानकारी दी

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!