सोजत : कैबिनेट मंत्री अनिवनाश गहलोत का सोजत दौरा आज
सोजत। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत एक दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के तहत सोजत दौरे पर रहेंगे। कैबिनेट मंत्री शनिवार को सायं 4:15 बजे जैतारण से प्रस्थान कर सायं 5:15 बजे सोजत पहुंचेंगे जहां ब्रह्मलीन महाण्डलेश्वर ब्रह्मनिष्ठ श्री श्री 1008 स्वामी श्री केवलानंदजी महाराज की प्रथम वार्षिक वर्षी एवं मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेंगे, इसके पश्चात वे सायं 6:15 बजे सोजत से जैतारण के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।