सोजत : बिजली आपूर्ति आज बाधित रहेगी
सोजत। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोविविनिलि) कार्यालय सहायक अभियंता (पवस) सोजत सिटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 23 अगस्त 2025 को सोजत शहर स्थित 132 केवी बिजलीघर पर रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सोजत शहर, सोजत रोड एवं बगड़ी नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रात 05:30 बजे से 07:30 बजे तक अपराह्न -03:00 बजे से 04:30 बजे तक प्रभावित रहेगी।