सोजत : प्रतिभावान बालिकाओं को किया सम्मानित, वितरित किए गए चेक
सोजत। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत नगर में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतिभावान बालिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वर्गीय शांति जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रतिभावान बालिकाओं को चेक और प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में भामाशाह और पूर्व हाईकोर्ट न्यायाधीश अशोक कुमार गुप्ता द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो सौ ऊंचालीस छात्राओं को नकद चैक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कक्षा 10 में तथा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 75% से 90% तक अंक प्राप्त करने वाली छात्रों को ₹3500 का नकद चैक और प्रशस्ति पत्र तथा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रों को 4500 रुपए का नकद चैक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमान लक्ष्मी नारायण दवे ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी जुगल किशोर निकुंभ, उप प्रधान कन्हैयालाल ओझा, नरपत राज सोलंकी, प्रफुल्ल ओझा , सेवानिवृत्ति आरएएस अधिकारी दलवीर धड़ा, सेवानिवृत्ति हाईकोर्ट न्यायाधीश अशोक कुमार गुप्ता , जिला और सेशन न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ महेंद्र सिंह सिसोदिया, आदि ने शिरकत की।