सोजत : लिखमीदास महाराज की गौशाला में चोरो ने किये हाथ साफ
सोजत। लिखमीदास महाराज की ऐतिहासिक गौशाला एक बार फिर चोरी की वारदात का शिकार हो गई। मंगलवार दोपहर अज्ञात चोरों ने गौशाला परिसर से ट्यूबवेल का बेयरिंग, 80 फुट केबल और दान पेटी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह चोरी कोई पहली बार नहीं हुई है। इलाके के लोगों के अनुसार बीते कुछ महीनों में कई बार गौशाला को निशाना बनाया गया है, लेकिन अब तक किसी भी मामले में चोरों का सुराग नहीं लग पाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।