 
                        
        सोजत के समाजसेवी महेश सोनी बने पाली जिला महामंत्री
सोजत। मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सामाजिक सेवा संस्था के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्याम सोनी भटालिया ने सोजत के समाजसेवी महेश सोनी तोषावड को मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सामाजिक सेवा संस्था के पाली जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक कैलाशचंद भामा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार सहदेवडा, प्रदेश सलाहकार सांवरमल डाँवर, राजसमंद जिला महिला मंत्री जमना देवी आदि पदाधिकारीयों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सोजत के महेश सोनी वर्तमान में कई पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। सोनी 13 बार समाजसेवा से सम्मानित हो चुके हैं। वर्तमान में महेश सोनी ने अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया है व महेश सोनी हर समय समाज सेवा में आगे रहते हैं। महेश सोनी ने कहा कि मेरे उपर जो विश्वास किया उस पद पर में पुरा विश्वास से खरा उतरूगा। एवं सोनी ने सभी मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सामाजिक सेवा संस्था का आभार जताया।
 
                                                                        
                                                                    