Dark Mode
चॉकलेट पराठा बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें जिनका ध्यान रखना चाहिए

चॉकलेट पराठा बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें जिनका ध्यान रखना चाहिए

नई दिल्ली। ठंड के मौसम में पराठा खाना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन अगर आप बच्चों के लिए कुछ अच्छा व अलग तरह का पराठा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में चॉकलेट पराठा बनाया जा सकता है। चॉकलेट का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान छा जाती है, तो जरा सोचिए कि चॉकलेट पराठा का नाम सुनकर वे कितना ज्यादा खुश होंगे। खासतौर से, जिन बच्चों को मीठा खाना काफी पसंद होता है, उनके लिए चॉकलेट पराठा किसी ट्रीट से कम नहीं है। यूं तो चॉकलेट पराठा खाने में काफी सॉफ्ट लगता है, लेकिन अधिकतर इसे बनाते समय हम इसमें कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे इसका स्वाद बिगड़ जाता है। यह काफी सख्त और जला हुआ महसूस होता है या फिर इसकी फिलिंग बाहर निकलने लगती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चॉकलेट पराठा बनाते समय की जाने वाली कुछ आम गलतियों के बारे में बता रहे हैं-


गलत चॉकलेट का इस्तेमाल करना
चॉकलेट पराठा बनाने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप किसी भी चॉकलेट का इस्तेमाल करना शुरू करें। आप ऐसी चॉकलेट से बचें जो बहुत जल्दी पिघल जाती हैं, क्योंकि वह पराठा सेंकते समय समय बाहर निकल सकती हैं। कोशिश करें कि आप चॉकलेट पराठा बनाने के लिए सेमी-स्वीट या डार्क चॉकलेट चुनें।


पराठे में बहुत ज़्यादा चॉकलेट भरना
अक्सर हम पराठा को बहुत ज्यादा टेस्टी बनाने के चक्कर में उसमें बहुत ज्यादा चॉकलेट भर देते हैं। ऐसा करना शायद आपको अच्छा लगता हो, लेकिन इससे पराठे को रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि इससे पराठा बेलते समय उसके फटने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। इसलिए, हमेशा सही मात्रा में ही चॉकलेट का इस्तेमाल करें।


ठीक से सील न करना
चॉकलेट पराठा बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, जबकि हम इसमें अक्सर गड़बड़ कर बैठते हैं। अगर पराठे के किनारों को अच्छी तरह से सील नहीं किया गया है, तो खाना बनाते समय चॉकलेट बाहर निकल जाएगी, जिससे चिपचिपापन पैदा होगा। इसलिए किनारों को सही तरह से सील करें और उन्हें सील करने से पहले उन्हें पानी या दूध से थोड़ा गीला कर लें।


तेज़ आंच पर पकाना
चॉकलेट पराठा बनाते समय उसे कभी भी तेज आंच पर पकाने की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर आप तेज आंच पर चॉकलेट पराठा बना रहे हैं तो इससे पराठे की आउटर लेयर पिघल सकती है, जबकि अंदर की चॉकलेट नहीं पिघलेगी। इसलिए पराठा को समान रूप से पकाने के लिए आंच को मध्यम-धीमा रखें।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!