पिता की स्मृति में पुत्र ने सती दादी मंदिर में वाटर कूलर लगवाया
झुंझुनू . झुंझुनू जिले के नवलगढ़ उपखंड के ग्राम पंचायत कुमास में स्वर्गीय सांवरमल खीचड़ अध्यापक की स्मृति में उनके सुपुत्र मनीराम खीचड़ ने ग्राम में स्थित सती दादी मंदिर प्रांगण में 40 लीटर का वाटर कूलर लगाकर भेट किया। गौरतलब है कि आने वाले समय में गर्मी को देखते हुए यहां पर पानी की कोई व्यवस्था ठीक रूप से नहीं होने के चलते कई लोगों के कंठ सुखी रहते थे। लेकिन वाटर कूलर लगने से अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा और राहगीरों को भी पीने का शुद्ध पानी मिलेगा इस अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने वॉटर कूलर भेटकर्ता मनीराम का आभार जताया।