Dark Mode
हुबली में सोनिया गांधी की रैली

हुबली में सोनिया गांधी की रैली

बोलीं - BJP डकैती डालकर सत्ता हथियाने वाली पार्टी है, इन्हें लोकतंत्र की परवाह नहीं


हुबली .  कर्नाटक चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में कांग्रेस की तरफ से पहली बार सोनिया गांधी रैली करने आईं। सोनिया ने हुबली में एक जनसभा को संबोधित किया। मंच पर आते ही सोनिया ने भाजपा को लोकतंत्र की परवाह न करने वाली पार्टी बताया।

सोनिया ने कहा - BJP एक ऐसी पार्टी है जो डकैती डालकर सत्ता हथियाने में माहिर हैं। इन्हें लोकतंत्र की परवाह नहीं होती।

पढ़िए हुबली में सोनिया गांधी की स्पीच के बड़े बयान...

BJP के नेता धमकी देते हैं कि अगर वो नहीं जीते तो कर्नाटक के लोगों को PM मोदी का आशीर्वाद नहीं मिलेगा और दंगे होंगे।
BJP को बताना चाहती हूं कि कर्नाटक के लोग किसी के आशीर्वाद पर नहीं, अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं।
सोनिया ने कर्नाटक की जनता से वादा किया कि मुझे पूरा व‍िश्‍वास है क‍ि अब इस राज्‍य के द‍िन बदलने वाले हैं।
राहुल गांधी ने बेलगावी में कही ये बड़ी बातें...

आतंकवाद से पीड़ित हूं, मुझे इसकी ज्यादा समझ

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा में कांग्रेस को लेकर टिप्पणी की थी, कि यह पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करती है। जिसका जवाब देते हुए आज राहुल ने कहा - हमारे पीएम आतंकवाद की बात करते हैं, उनसे बेहतर मैं आतंकवाद को समझता हूं। मेरे परिवार के लोगों को आतंकवादियों ने मारा, मेरी दादी को मारा मेरे पिता को मारा। पीएम से बहुत बेहतर आतंकवाद क्या होता है और ये क्या करता है उसे मैं समझता हूं।
भ्रष्टाचार के बारे में पीएम कुछ बात नहीं करते
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की पिछली सरकार पर भी टिप्पणी की। राहुल ने कहा - पिछले 3 सालों में बीजेपी ने कर्नाटक में चोरी का रिकार्ड तोड़ दिया। प्रधानमंत्री कर्नाटक आते हैं, मगर भ्रष्टाचार के बारे में एक भी बात नहीं करते।

हर ग्रेजुएट को दो साल तक 3000 रुपए महीना देंगे
राहुल गांधी ने बेरोजगारी मुद्दे पर बात करते हुए कहा - देश में आज 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। इस बेरोजगारी से कर्नाटक के युवा भी परेशान हैं। हम वादा करते हैं सरकार बनने पर हर ग्रेजुएट को दो साल तक हर महीना 3000 रुपए देंगे वहीं डिप्लोमा होल्डर को हर महीने 1500 रुपए देंगे।
महंगाई को लेकर राहुल ने पूछे कई सवाल
यही नहीं राहुल ने महंगाई को लेकर पीएम से सवाल पूछे - उन्होंने कहा गैस सिलेंडर पहले 400 रुपए का था अब 1100 रुपए का हो गया है। प्रधानमंत्री जी इसके बारे में आपने क्या किया। पेट्रोल 60 रुपए का होता था 100 रुपए का हो गया, उसके बारे में आपने क्या किया। आपने बेरोजगारी दूर करने के लिए क्या किया।
कांग्रेस कैंडिडेट शेट्टार टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। यहां भाजपा ने महेश टेंगिनकाई को चुनावी मैदान में उतारा है।
सोनिया ने आखिरी बार 2019 लोकसभा चुनाव में किया था प्रचार

सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद स्वास्थ्य कारणों से किसी भी चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं किया और न ही पार्टी के लिए किसी भी सार्वजनिक रैली में भाग लिया। हालांकि पिछले साल अक्टूबर में वे कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!