Dark Mode
सोनोवाल नौ मई को सितवे बंदरगाह पर करेंगे भारतीय जहाज की अगवानी

सोनोवाल नौ मई को सितवे बंदरगाह पर करेंगे भारतीय जहाज की अगवानी

पोत परिवहन मंत्री सर्वानंद सोनोवाल नौ मई को म्यांमा के सितवे बंदरगाह पर पहुंचने वाले देश के पहले मालवाहक जहाज की अगवानी के लिए मौजूद रहेंगे। सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस जहाज के सितवे पहुंचने के साथ ही कोलकाता बंदरगाह और सितवे के बीच मालवाहक जहाजों का नियमित आवागमन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे बंगाल की खाड़ी के समूचे क्षेत्र के लिए व्यापक आर्थिक संभावनाएं पैदा होंगी। पोत परिवहन राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने बृहस्पतिवार को इस मालवाहक जहाज को कोलकाता से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

यह जहाज 20,000 सीमेंट बोरियों के साथ करीब 1,000 टन माल लेकर सितवे रवाना हुआ है। सितवे म्यांमा के रखाइन प्रांत की राजधानी है और यहां का बंदरगाह भारत से मिले सहयोग से विकसित किया गया है। सोनोवाल ने कहा, हम सितवे बंदरगाह की तीव्र गति से निर्माण करने में सफल रहे हैं। इसके पीछे हमारी मंशा पूर्वोत्तर भारत से व्यापार संभावनाओं को बढ़ाने की रही है। उन्होंने कहा कि सितवे बंदरगाह से भारत और म्यांमा के अलावा बांग्लादेश, भूटान और नेपाल को भी वाणिज्यिक संभावनाओं के दोहन का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!