Dark Mode
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिया जीत का प्रमाणपत्र

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिया जीत का प्रमाणपत्र

समाजवादी पार्टी (सपा) सपा के अध्यक्ष और कन्नौज सीट से नवनिर्वाचित सांसद अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। यादव ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुभ्रान्त कुमार शुक्ला से प्रमाणपत्र हासिल किया। सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को घोषित चुनाव परिणामों में कन्नौज सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के सुब्रत पाठक को एक लाख 70 हजार 922 मतों से पराजित किया था। यादव वर्ष 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट के उपचुनाव में पहली बार चुने गये थे। उसके बाद वह वर्ष 2004 और 2009 में हुए आम चुनावों में भी इसी सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के कारण उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद हुए उपचुनाव में यादव की पत्नी डिम्पल यादव इस सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में डिम्पल एक बार फिर कन्नौज से सांसद चुनी गयी थीं। हालांकि 2019 में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गयी थीं। इस बार चुनाव में अखिलेश यादव ने जीत दर्ज कर यह सीट एक बार फिर सपा की झोली में डाल ली है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!