Dark Mode
राजस्थान दिवस समारोह के अन्तर्गत विशेष आरती कार्यक्रम 18 मार्च को

राजस्थान दिवस समारोह के अन्तर्गत विशेष आरती कार्यक्रम 18 मार्च को

श्रीगंगानगर। राज्यभर में राजस्थान दिवस के शुभ अवसर पर सभी राजकीय मंदिरों में विशेष आरती एवं प्रमुख मंदिरों में देवस्थान विभाग की ओर से महाआरती का आयोजन होना प्रस्तावित है। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि गंगानगर में जगदम्बा अन्धविद्यालय (शिव मंदिर) गंगानगर में विशेष महाआरती, मिट्टी के दीपकों के दीपदान, मंदिर में रोशनी सजावट, पुष्प सजावट के साथ कार्यक्रम का आयोजन 18 मार्च 2026 को सायं 7 बजे होगा। इसके अतिरिक्त गंगानगर एवं हनुमानगढ में स्थित देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित एवं नियंत्रित सभी 21 मंदिरों में विशेष आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!