Dark Mode
यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिये स्पेशल ड्राइव’

यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिये स्पेशल ड्राइव’

श्रीगंगानगर। रेलवे द्वारा यात्रियों को बेहतर और अधिकाधिक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि इस ड्राइव के अंतर्गत विशेष रूप से सामान्य डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है जैसे टिकट, बैठने की उचित जगह, सामान्य कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों सहित सभी यात्रियों के लिए साफ-सफाई तथा पीने का पानी की उपलब्धता इत्यादि प्रमुख है। इसके साथ ही कोचों में शौचालयों की सफाई व्यवस्था की भी मॉनिटरिंग की जायेगी।
इस ड्राइव में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्टेशनों पर नियुक्त किया गया है ताकि ट्रेनों/ स्टेशनों में सफाई, पीने के पानी, एसी काम कर रहे हों और भीड़भाड़ न हो जैसे विषयों पर निगरानी रखी जा सकें। इसके अतिरिक्त शिकायत निवारण के लिये त्वरित व्यस्था का प्रावधान किया गया है, जिससे किसी भी शिकायत/समस्या का शीघ्र निवारण किया जा सकें। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!