Dark Mode
रंगरेज समाज की विशेष बैठक आयोजित,नई कार्यकारिणी का किया गठन। 

रंगरेज समाज की विशेष बैठक आयोजित,नई कार्यकारिणी का किया गठन। 

 

समाज सुधार सहित समाज विकास के विभिन्न मुद्दों के लिए प्रस्ताव लिए गए। 

 
पीपाड़ शहर . रंगरेज समाज पीपाड़ शहर की विशेष बैठक देर रात्रि को आयोजित की गई। इस आयोजित बैठक में पीपाड़ शहर रंगरेज समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान रंगरेज समाज के विकास एवं समाज सुधार के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सामाजिक स्तर पर विभिन्न जन उपयोगी कार्याें को करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान युवाओं को आगे बढ़ाने,शिक्षा के क्षेत्र  में युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं रंगाई-छपाई के कार्याें को हस्तकला के क्षेत्र में आगे लाने के लिए राज्य स्तर पर प्रयास करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान पौधरोपण,रक्तदान जैसे कार्याें को भी करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पीपाड़ रंगरेज समाज के संरक्षक के रूप में अब्दुल करीम रंगरेज,मोहम्मद हफीज,न्याज मोहम्मद व मोहम्मद निसार को चुना गया। मोहम्मद सलीम को समाज सदर एवं मोहम्मद हुसैन डायर को रंगरेज समाज का सचिव व मोहम्मद असलम को कोषाध्यक्ष,अब्दुल रसीद को प्रवक्ता,मोहम्मद कासम को नायब सदर व इनामुर्रहमान को नायब सैकेट्री चुना गया। बैठक के दौरान मोहम्मद हनीफ मोहम्मद आरीफ मोहम्मद अकरम मोईनुद्दीन मोहम्मद युसुफ अब्दुल कलीम इस्लामुदीन अब्दुल रहमान मोहम्मद बिलाल इस्लामुदीन मोहम्मद बशीर मोहम्मद  शोएब रजा जावेद डायर मोहम्मद नासिर जावेद शहबाज डायर मोहम्मद आसिफ मोहम्मद जावेद अब्दुल कादिर मोहम्मद मुस्ताक हैदर अली शाहरूख मोहम्मद साजिद आफताब डायर शहादत अली समीर मोहम्मद रमजान अरसद अली ईरफान अली मोहम्मद रेहान मोहम्मद साजिद आबिद रजा शाहनवाज फैजान डायर सहित समाज के गणमान्य बंधुगण भी उपस्थित रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!