पीबीएम में चिकित्सा व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिये स्पेशल ऑफिसर तैनात
बीकानेर। पीबीएम होस्पीटल की चिकित्सीय व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिये एमबीए योग्यताधारी चार स्पेशल ऑफिसर तैनात किये गये है। एसपी मेडिकल प्रिसिंपल डॉ.गूंजन सोनी की ओर से नियुक्त किये गये ये स्पेशल ऑफिसर होस्पीटल चिकित्सा व्यवस्थाओं के अलावा सफाई,सुरक्षा और चिरंजीवी बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन से नि:शुल्क जांच और दवाओं की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेगें। इनमें मोहम्मद वारिस को ए-ब्लॉक, मर्दाना हॉस्पिटल, 16 नंबर ओपीडी,मोहम्मद रमजान को जनाना, एमसीएच, कैंसर एवं शिशु हॉस्पिटल,प्रवीण चौहान को साइकिएट्री, हार्ट, ट्रोमा, जिरिएट्रिक, डायबिटिक हॉस्पिटल ओर निलेश मारू को टीबी हॉस्पिटल, एसएससी, यूरोलोजी, डेंटिस्ट्री, आई-ईएनटी-स्किन हॉस्पिटल में निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। चारो स्पेशल ऑफिसर वार्डों में बैड पर हर दिन चद्दर चेंज करवाना,वार्डों की टायलेट व अन्य सफाई,नर्सिंग, पैरा मेडिकल, अटेंडेंट के कामकाज पर निगरानी रखने के साथ बायोमेडिकल वेस्ट उचित तरीके से निस्तारण,खराब पड़े मेडिकल स्टूमेंट्स की रिपेयरिंग और चिरंजीवी बीमा योजना के रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पर निगरानी रखेगें।
-सिक्योरिटी गार्ड ने रोगी के परिजन को धमकाया
बीकानेर। पीबीएम में सुरक्षा बंदोश्तों के लिये तैनात गार्ड होस्पीटल में आने वाले रोगियों और उनके परिजनों से किस कदर अभद्रता करते है,इसका एक वीडियों मंगलवार को सामने आया है। विडियों में मर्दाना होस्पीटल की गैलरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड मौके पर एक मरीज के एक परिजन को धमकाता नजर आ रहा है। बताया जाता है कि मरीज का परिजन वाई वार्ड में भर्ती महिला रोगी की जांच रिपोर्ट लेने जा रहा था,इस दरम्यान सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोककर अपनी दबंगई दिखानी शुरू कर दी । इससे माहौल गरमाया गया था,लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शंात कराया । इस मामले की पड़ताल में सामने आया है कि होस्पीटल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा बंदोबश्तों के नाम पर अमूमन रोगियों और उनके परिजनों से अभद्रता करते रहते है।