Dark Mode
शहीद दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

शहीद दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 भुसावर .   भुसावर  उपखंड क्षेत्र के शहरी चित्र सहित ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं सहित सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई! प्राप्त  जानकारी अनुसार शहीद दिवस पर कस्बे के जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अहिंसा मार्च तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, वीडीओ मोहनलाल शर्मा एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नृपति गुर्जर की मौजूदगी में निकाला गया।  वही सर्वधर्म प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित करते हुए शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। दूसरी ओर गांव बारौली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में शहीद दिवस मनाया गया। विद्यालय में सर्व धर्म प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसका शुभारंभ शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया कार्यक्रम में रघुपति राघव राजा राम धुन के साथ प्रार्थना की गई और अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया! 
      प्रशासन की ओर से रघुनाथ बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के बगल से शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीदों की देश के लिए दी गई कुर्बानियों पर प्रकाश डाला गया शहीद सुशील कुमार शर्मा फाउंडेशन,  सेफ इण्डिया फाउंडेशन सहित अनेक सामाजिक गैर राजनीतिक संस्थाओं  की ओर से विभिन्न शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई! 
 
  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!