25 साल पूरे होने पर 'सरफरोश' की रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की फिल्म 'सरफरोश' साल 1999 में रिलीज हुई थी. फिल्म को 25 साल पूरे हो चुके हैं. हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई और इस खास मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ नजर आई. इस खास मौके पर नसीरुद्दीन शाह, मुकेश ऋषि और मकरंद देशपांडे जैसे कई स्टार्स नजर आए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि स्टेज पर आमिर, सोनाली और नसीरुद्दीन समेत कई स्टार्स नजर आ रहे हैं. जहां आमिर खान डार्क ब्यू कलर की टी-शर्ट, डेनिम जींस और जूते पहने हाथ में माइक पकड़े कुछ बोलते नजर आ रहे हैं. वहीं, सोनाली भी इस दौरान रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तो नसीरुद्दीन भी रेड कलर की शर्ट के साथ व्हाइट सूट कैरी किए नजर आ रहे हैं. सभी के लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है.
स्टेज पर मौजूद सभी स्टार्स ने बारी-बारी से अपनी बात रखी. 'सरफरोश' के 25 साल पूरे इवेंट को आमिर खान ने होस्ट किया और अपनी-अपनी बात रखी. फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के पीवीआर जुहू में आयोजित की गई. इस दौरान फिल्म के निर्देशक जॉन मैथ्यू मथन के साथ-साथ म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजेश जोशी, स्मिता जयकर, मनोज जोशी, उपासना सिंह, सुरेखा सीकरी, अखिलेन्द्र मिश्रा और आकाश खुराना जैसे स्टार्स भी नजर आए.