श्रीगंगानगर: आत्मा योजनान्तर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन
श्रीगंगानगर। पंचायत समिति सूरतगढ़ के गांव संगीता ए में शुक्रवार को आत्मा योजना अन्तर्गत एक दिवसीय रबी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. विनोद सिंह गौतम ने सभी सदस्यों को बैठक में कैफटेरिया गतिविधिवार जैसे कृषक प्रशिक्षण, भ्रमण, उन्नत फसल पद्धति पर आधारित प्रदर्शन, कृषक हित समूह व महिला खाद्य सुरक्षा समूह गठन व क्षमता निर्माण, कृषक पुरूस्कार, किसान मेला, कृषक वैज्ञानिक संवाद, संयुक्त भ्रमण, किसान दिवस, फार्म स्कूल व नवाचार प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री महावीर प्रसाद पचार सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी ने वर्तमान परीपेक्ष में जैविक खेती की आवश्यकता के मध्यनजर जैविक खेती के घटक जिसमें विशेषकर गोबर की खाद, केंचूए की खाद, नीम बेस्ड पेस्टीसाईड, मित्र कीट आदि की जानकारी दी तथा गलियों व नोहरों में पड़ी हुई गोबर के खाद के ढेर का नुकसान बताते हुये इस ढेर को खेत में खड्डा खोदकर खाद तैयार करने के तरीके बताये। भूमि में कार्बन नत्रजन रेशों की कमी होने की बात बताई जिसकी पूर्ति जैविक खादों से की जा सकती है तथा नींबूवर्गीय विभिन्न फसलों में लगने वाले रोगों एवं उनके निदान के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी श्री सोहन लाल शर्मा ने रबी फसलों जैसे गेहूं, जौ, चना व सरसों की बुआई से कटाई तक एवं धान की फसल को जलाने से वायु प्रदूषण व भूमि प्रदूषित से होने वाले नुकसान से अवगत करवाकर फसल अवशेष प्रबन्धन में वेस्ट डीकम्पोजर का उपयोग कर पराली के उचित प्रबन्धन की जानकारी दी।