श्रीगंगानगर: आरएफसी का औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 22 जुलाई को बीकानेर में
श्रीगंगानगर। राजस्थान वित्त निगम बीकानेर द्वारा 22 जुलाई 2025 मंगलवार को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन चोपड़ा कटला परिसर रानी बाजार बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। उप शाखा प्रबंधक ने बताया कि शिविर में वित्त निगम द्वारा रिको लिमिटेड से भूमि क्रय पर ऋण, उद्योग, होटल रेस्टोरेंट, सूचना प्रौद्योगिकी इकाइयों स्थापित करने के लिए युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना जिसमें ब्याज अनुदान के पश्चात प्रभावी ब्याज दर 5.5 प्रतिशत वार्षिक, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं सरल योजना जिसमें संपत्ति रहन रख इकाई में स्थाई संपत्तियों एवं कार्यशील पूंजी के लिए आसान शर्तों पर ऋण एवं निगम के गुड बोरोवर योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए ऋण आवेदन शिविर स्थल पर तैयार करवाए जाएंगे। औद्योगिक इकाइयों के संचालकों से अनुरोध है कि शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठायें।