Dark Mode
श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर

श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। पहला वनडे टाई छूटने के बाद भारत और श्रीलंका दूसरे वनडे में रविवार को यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।
हसरंगा पहले वनडे में अपने अंतिम ओवर के दौरान असहज महसूस कर रहे थे। हसरंगा की जगह जेफरी वांडरसे को टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके बाहर होने से श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है क्योंकि मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं।
श्रीलंका क्रिकेट ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘वानिंदु हसरंगा बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण एक दिवसीय श्रृंखला के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जेफरी वांडरसे को टीम में लिया गया है।’’ भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इसी मैदान पर सात अगस्त को खेला जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!