Dark Mode
बाल सुधार गृह में चाकूबाजी,बाल अपचारी हुआ घायल

बाल सुधार गृह में चाकूबाजी,बाल अपचारी हुआ घायल

तीन बाल अपचारियों ने दिया जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम


बीकानेर। बाल सुधार गृह में शनिवार की रात हुई चाकूबाजी से हमले की जानलेवा वारदात में एक बाल अपचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पीबीएम होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस वारदात के बाद बाल सुधार गृह में सुरक्षा बंदोबश्तों को लेकर भी सवाल उठने लगे है। सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात में घायल हुए बाल अपचारी ने अपने बयानों में बताया कि शनिवार की रात को जब मैं सो रहा था,तभी जानलेवा हमले की नियत से आये तीन बाल अपचारियों ने मेरे ऊपर चाकू से हमला कर दिया और दबोच कर गला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने इस वारदात में बाल सुधार गृह के तीन बाल अपचारियों को नामजद कर लिया है। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने तीनों आरोपियों में एक बाल अपचारी गैगस्टर रितिक बॉक्सर का गुर्गा बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों आरोपियों ने बाल अपचारी जानलेवा हमला किन कारणों के चलते किया। वारदात में चाकू लगने से घायल हुआ बाल अपचारी पिछले दिनों जेलवेल इलाके में कपिल राजपुरोहित नामक दुकानदार पर हुए कातिलाना हमले की वारदात का मुलजिम है।
बाल सुधार गृह में रची गई थी फायरिंग की साजिश
जानकारी में रहे कि पिछले पखवाड़े राजधानी जयपुर के जी-क्लब में हुई फायरिंग वारदात की साजिश भी बीकानेर के बाल सुधार गृह में रची गई थी। फायरिंग मुक्ता प्रसाद कॉलोनी एक बाल अपचारी ने की थी,जो इसी माह 10 जनवरी को मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के जयहिंद पार्क के पास प्रभाग गहलोत उर्फ लक्की गहलोत पर हुए जानलेवा हमले और फायरिंग शामिल था। जिसे नया शहर पुलिस ने 11 जनवरी को निरूद्ध कर बाल सुधार गृह भिजवा दिया। बाल सुधार गृह में वांटेड गैंगस्टर रितिक बॉक्सर से जुड़े लॉरेंस गैंग के गुर्गे पहले से निरुद्ध थे। उन्होंने बाल अपचारी को भी गैंग में शामिल कर लिया। बताया जाता है कि बाल अपचारी की जमानत कराने में भी रितिक बॉक्सर के मददगार बने थे,15 जनवरी को बाल अपचारी सुधार गृह से रिहा हो गया। जिसे जयपुर के जी-क्लब में फायरिंग का टारगेट दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!