धूमधाम से मनाया स्टार सिटी स्कूल वार्षिकोत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह
तारानगर. तारानगर के उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश गोदारा के मुख्यातिथ्य में तारानगर के स्टार सिटी इंटरनेशल स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। संस्था प्रधान आम्रपाली चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। थानाधिकारी गोविंदराम बिश्नोई, पार्षद हरिसिंह बेनिवाल, रामस्वरूप झाझड़िया, प्रसिद्ध पंडित गोपाल शास्त्री, वीरेंद्र सिंह राठौड़, शीशराम महला, गोरधन भालोठिया आदि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजवीर चौधरी के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल के छात्र छात्राओ ने एक से बढ़कर एक शानदार रंगारंग प्रस्तुति दी तो वहीं स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान आम्रपाली इंसा ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मोके पर प्रेमचंद बागोरिया, सुरेश कुमार, सुरजाराम गहलोत, श्रवण कुमार, सुनील बाजिया, शेखर, ज्योति शर्मा, अचला शर्मा, मनीषा, मनरूप, सरोज, नीतू, कृष्ण, पवन, कुलदीप, प्रदीप, कार्तिक, अखिल, रेणु, कृष्णा, रिया, गजेंद्र सहित विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण व बच्चे उपस्थित थे। पंकज व मुस्कान ने कार्यक्रम का संचालन किया।