Dark Mode
बचत, राहत, बढ़त व सुशासन को साकार कर रही राज्य सरकार- राजस्व मंत्री -राजस्व मंत्री ने भीलवाड़ा में महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण, बांटे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

बचत, राहत, बढ़त व सुशासन को साकार कर रही राज्य सरकार- राजस्व मंत्री -राजस्व मंत्री ने भीलवाड़ा में महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण, बांटे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

 

जयपुर। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने बुधवार को भीलवाड़ा की करेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत चितांबा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवों के संग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई राहत कैम्प में लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए और आमजन की समस्याएं भी सुनी।
 
 जाट ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि बचत, राहत, बढ़त व सुशासन को साकार करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प संचालित करने का कदम उठाया गया है, जिसमें आमजन को 10 योजनाओं के माध्यम से महंगाई से राहत मिल रही है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में जनहित के लिए सकारात्मक भाव से निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए यह कैंप राज्य सरकार का एक सकारात्मक प्रयोग है, जो देश में पहली बार मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने किया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आमजन को जागरूक कर इन राहत कैम्पों के तहत प्रमुख दस योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ दिलवाएं।
 
श्री जाट ने इस दौरान लाभार्थियों से संवाद कर कैम्प की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस पर ग्रामीणों ने मंत्री श्री जाट को अवगत कराया कि कैम्प में सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं व योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ पूर्ण पारदर्शिता के साथ आमजन का योजनाओं में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!