अम्बेडकर स्टेडियम में चोरी करने वाला गिरफ्तार व माल बरामद
टोंक । पुलिस थाना पुरानी टोंक क्षैत्र में स्थित अम्बेडकर खेल स्टेडियम में आए दिन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया है। पुरानी टोंक थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि 5 अप्रेल को परिवादी राजेश सिंह पुत्र कैलाश सिंह राजपुत (32) साल निवासी प्लाट नं. 196 कल्याणपुरी मानसरोवर जयपुर हाल ठेकेदार स्टेडियम टोंक ने उपस्थित थाना होकर कि एक रिपोर्ट दी, जिसमें अम्बेडकर खेल स्टेडियम में निर्माणाधीन इन्डोर स्टेडियम से सरिये चोरी होना बताया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश करने के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित की जाकर भरसक प्रयास कर वांछित आरोपी किशन प्रजापत पुत्र भैरुलाल प्रजापत कुम्हार (22) साल निवासी अम्बिका कालोनी टोंक थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर चोरी किये गये लोहे के सरियों को बरामद किया गया।