Dark Mode
Goldman Sachs की रिपोर्ट के बाद स्टॉक में आई गिरावट, 10 फीसदी नीचे आए

Goldman Sachs की रिपोर्ट के बाद स्टॉक में आई गिरावट, 10 फीसदी नीचे आए

स्टॉक मार्केट में टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में कमी आ गई है। बीएसई में वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गिरावट आई है। वोडाफोन आइडिया के शेयरों में भी 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में एक घंटे की ट्रेडिंग में ही वोडाफोन आइडिया के शेयर 10 प्रतिशत गिरे है।
आंकड़ों की मानें तो ब्रोकरेज फर्म ने टारगेट प्राइस कम होने के बाद शेयरों में बिकवाली देखी है। इसके बाद सुबह 11 बजे ही वोडा आइडिया के शेयरों में 16.51 प्रतिशत की गिरावट आई थी। ये 2.29 रुपये का आंकड़ा रहा। गिरावर के बाद वोडा आइडिया के शेयर 16.16 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बिक रहे थे।


इतनी कम हुई कीमत
ग्लोबल मार्केट में सबसे बड़े ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें वोडाफोन-आइडिया के शेयरों की जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में फर्म में सलाह दी है कि शेयरों को बेच दिया जाए। इसके बाद ही शेयरों की कीमत में गिरावट आई है। शेयर का प्राइस टारगेट को 2.5 रुपये प्रति शेयर कर दिया। फर्म के मुताबिक कंपनी को इस समय में फंड जुटाने से अधिक लाभ नहीं होगा। बाजार में भी कंपनी अपनी बड़ी हिस्सेदारी गंवा सकती है। बड़ी हिस्सेदारी खोने की स्थिति में आगामी तीन से चार वर्षों में मार्केट शेयर में तीन प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!