आज बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
सेंसेक्स 149 अंक चढ़कर 65,995 पर बंद, इसके 30 शेयरों में से 17 में तेजी रही
मुंबई . शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (9 अगस्त) को बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 149 अंक चढ़कर 65,995 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 61 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 19,632 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली है।
बजाज कंज्यूमर केयर के तिमाही नतीजे जारी बजाज कंज्यूमर केयर ने वित्त वर्ष 2023-24 की जून तिमाही (Q1FY24) के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी की आय 8.31% बढ़ी है, ये 249.44 करोड़ रुपए से बढ़कर 270.16 करोड़ रुपए हो गई है। नहीं मुनाफा 36.38% बढ़ा है, ये 33.89 करोड़ रुपए से बढ़कर 46.22 करोड़ रुपए रहा।
अडाणी पोर्ट्स का प्रॉफिट 23.5% बढ़ा
अडाणी पोर्ट्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 की जून तिमाही (Q1FY24) के नतीजे जारी किए हैं। इसके अनुसार इस तिमाही में कंपनी की आय 5058.09 करोड़ रुपए से 23.5% बढ़कर 6247.55 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं कंपनी का मुनाफा 1158.28 करोड़ रुपए से 82.6% बढ़कर 2114.72 करोड़ रुपए रहा।कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी मंगलवार (8 अगस्त) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 106 अंक फिसलकर 65,846 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 26 अंक की गिरावट देखने को मिली, ये 19,570 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिली थी।