Dark Mode
शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स-निफ्टी सीमित दायरे में

शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स-निफ्टी सीमित दायरे में

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में सोमवार को शुरुआत सुस्त रही। बीएसई का सेंसेक्स 146 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,480 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कमजोरी के साथ 25,423 पर खुला। हालांकि बाजार खुलते ही खरीदार सक्रिय हुए और दोनों सूचकांक तेजी से हरे निशान में पहुंच गए।

पहले 20 मिनट में सेंसेक्स 82,786 तक उछल गया, जबकि निफ्टी 25,528 के स्तर तक पहुंचा। लेकिन यह बढ़त टिक नहीं सकी। जल्द ही बिकवाली हावी हो गई और बाजार फिर सीमित दायरे में झूलने लगा। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स करीब 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

दिग्गज शेयरों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और ओएनजीसी में 1 से 2.5 प्रतिशत तक की मजबूती रही। दूसरी ओर जियो फाइनेंशियल, इंफोसिस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स और अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर दबाव में दिखे।

बाजार की चौड़ाई भी कमजोर रही। करीब 2,646 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही थी, जिनमें से 1,788 शेयर गिरावट में और 858 शेयर बढ़त में थे। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर लाल निशान में रहे, जबकि निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों पर बिकवाली का दबाव दिखा।

गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,048 अंकों की गिरावट के साथ 82,626 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 336 अंक टूटकर 25,471 पर आ गया था। ऐसे में निवेशकों की नजर अब बाजार की स्थिरता और वैश्विक संकेतों पर बनी हुई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!