Dark Mode
अवैध गैस भंडारण पर सख्त कार्रवाई, कई स्थानों से सिलेंडर जब्त

अवैध गैस भंडारण पर सख्त कार्रवाई, कई स्थानों से सिलेंडर जब्त

धौलपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने तथा अवैध संग्रहण और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशानुसार गठित विशेष प्रवर्तन जांच दल ने गुरुवार को सघन कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बसईनवाब स्थित बजरंग मिष्ठान भंडार से 1, कौलरी क्षेत्र से 6, श्याम बाबा मिष्ठान भंडार से 3 तथा ओम जय लटीला बाबा मिष्ठान भंडार से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त 2 पेट्रोल पम्पों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की गई। जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि जिले में आम उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और समय पर गैस बुकिंग कराएं, जिससे निर्धारित समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति जारी है और सभी पेट्रोल पम्पों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आमजन से अनावश्यक रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का संग्रहण/भंडारण नहीं करने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति या फर्म द्वारा पेट्रोल-डीजल अथवा गैस का अवैध भंडारण, संग्रहण, क्रय-विक्रय, कालाबाजारी या दुरुपयोग किए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं मोटर स्प्रिट एवं उच्च वेग डीजल आदेश 2005 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!