Dark Mode
बिना टीसी प्रवेश लेने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

बिना टीसी प्रवेश लेने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

डीडवाना.  कायमखानी छात्रावास में निजी स्कूल शिक्षा परिवार की बैठक अध्यक्ष नानूराम सुण्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुतलिब कोटवाल भी उपस्थित रहे। सुशील कुमार गौड़ ने साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। आनंद कुमार शर्मा ने आरटीई व यू डाइस से आ रही समस्याओं के बारे में सभी को अवगत करवाया। यू डाइस को जल्द से जल्द भरकर सरकारी आंकड़ों में सहयोग करने का आग्रह किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने बिना टीसी प्रवेश को लेकर आवाज उठाई। संगठन की कोर कमेटी ने बिना टीसी प्रवेश लेने वालों के खिलाफ एक कमेटी बनाकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए निजी स्कूलों का एक अधिवक्ता तय किया ताकि बिना टीसी प्रवेश लेने वालों व फर्जी एफिडेविट देने वाले अभिभावकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी तथा बिना टीसी प्रवेश लेने वाली स्कूल के खिलाफ आर्थिक दण्ड किया जाएगा। इस अवसर पर दिनेश गहलोत, मूलचंद सैनी, खगेन्द्र कुमार, अरफ़त अली, नीलकमल शर्मा, मुकेश टाक, कौशलेश पूनिया, जियारत अली, कमल जांगिड़, मधुसूदन चारण, राजेश पुरी, बीएल रणवा, चेनाराम सैनी, विजय तंवर, विनीत सैनी सहित स्कूल संचालक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!