श्री सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ धरना 133 दिन भी जारी
नवलगढ़ . नवलगढ क्षेत्र के ग्राम गोठड़ा के श्री सीमेंट संघर्ष समिति नवलगढ़ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को 133 वे दिन भी श्री सीमेंट कंपनी के खिलाफ धरना जारी रहा। किसान महापंचायत की तैयारी के लिए आज भीम आर्मी प्रदेश प्रभारी अनिल देनवाल जगह का निरीक्षण करने के लिए आए।इस मौके पर प्रताप पुनिया, विजेंद्र सुंडा, राजेश पुनिया, श्रीचंद काली रावणा ,नंद लाल जी यादव, गोकुल सिंह जी शेखावत, जगदीश जी खटकड़ ,चिमनजी ओला, राजेंद्र सिंह, रामदेवझाझरिया, रामेश्वर जी यादव ,बलबीर कालीरावण,हरलाल जी खेरवा, विजेंद्र कालीरावणा , कनीराम खेदड़,मुकेश खेरवा, सुरेश कालीरावणा व श्री सीमेंट संघर्ष समिति के गणमान्य सदस्य तथा प्रभावित क्षेत्र के अन्य किसान भी मौजूद थे