Dark Mode
नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त   

नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त   

  नरैना .  कस्बे की नगर पालिका में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर वार्ड पार्षदों और कस्बेवासियों द्वारा 31 सूत्री मांगों को लेकर नगर पालिका कार्यालय के बाहर दिया जा रहा धरना बुधवार को नायब तहसीलदार सांभर लेक कन्हैयालाल द्वारा शीघ्र ही मांगों के निस्तारण करवाने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। 
इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, चेयरमैन धन्नालाल जाट, कनिष्ठ अभियंता दिनेश मीणा,वार्ड पार्षद कैलाश चंद शर्मा,विजय माचीवाल,रामप्रसाद शर्मा,गिरिराज  नावरिया,कोयली देवी, मंजू कुमावत सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष नटवर पारीक,नरैना विकास मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ,पुखराज स्वामी, गौरीशंकर मालू,दीपक स्वामी,रवि कुमावत आदि की मौजूदगी में लगभग 1 घंटे तक कस्बेवासियों व नायब तहसीलदार की वार्ता जारी रही ! वार्ता के दौरान नायब तहसीलदार ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को उनसे संबंधित कस्बेवासियों की मांगों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए तथा तहसीलदार , उपखंड अधिकारी, जिला कलक्टर आदि  के स्तर की समस्याओं के निस्तारण के 31 सूत्री मांगों के ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री को भिजवा कर संबंधित अधिकारियों से शीघ्र ही उक्त मांगों के निस्तारण के आश्वासन के बाद दो दिवसीय धरना समाप्त हो गया ! कस्बे की तत्कालीन ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच धन्नालाल जाट द्वारा फर्जी पट्टे की शिकायत स्थानीय व्यक्ति  द्वारा की गई थी,जिसकी जांच करवा कर शीघ्र मामले का निस्तारण की मांग की गई ! जिस पर नायब तहसीलदार ने फर्जी पट्टा प्रकरण की शिकायत सहित सभी प्रकरणों के निस्तारण के लिए आश्वस्त किया !
गौरतलब है कि नरैना नगर पालिका मे इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना मे अपने चहेतों को घर बैठे ही लाभ पहुंचाने आदि सहित नगर पालिका चेयरमैन,अधिशासी अधिकारी की मनमर्जी व कर्मचारियों द्वारा की जा रही भ्रष्टाचार व अनियमितता सहित 31 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड पार्षद व ग्रामीण मंगलवार से धरने पर बैठ थे।        

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!