Dark Mode
डीजे के आश्वासन पर 4 जुलाई तक हडताल स्थगित

डीजे के आश्वासन पर 4 जुलाई तक हडताल स्थगित

भुसावर .   भुसावर बार ऐसोसिएशन द्वारा एसीजेएम कोर्ट को लेकर की जा रही हड़ताल 27 जुलाई जून 2023 को जिला सेशन जज एवं न्यायाधीश राघवेंद्र कच्छावा के आश्वासन के बाद 4 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई ! बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नेमीचंद जैमन ने बताया कि एसीजेएम कोर्ट भुसावर के लिए स्वीकृत होनी थी। किन्हीं कारणों से वैर मुख्यालय पर स्वीकृत हुई !जबकि वैर पूर्व से ही एसीजेएम कोर्ट संचालित है पूर्व बार अध्यक्ष धनेन्द ंं  पांडे ने बताया की भरतपुर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश पधारे जिन्होंने आश्वासन दिया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ की 3 जुलाई 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण वार्ता आगे निजी तौर पर चल रही है । स्थानीय बार को आश्वस्त किया कि 4 जुलाई तक हडताल स्थगित रखें। बार ने बैठक कर आश्वासन पर वार्ता में किसी प्रकार का सकारात्मक अथवा नकारात्मक परिणाम आने के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी ! पूर्व बार अध्यक्ष सुशील पांडे ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने जल्दी ही एसीजेएम न्यायालय भुसावर में स्थापित कराए जाने का आश्वासन दिया है !;उन्होंने कहा कि भुसावर में एसीजेएम न्यायालय पूरे मापदंड पूरे करती है हाईकर्ट में
अपनी अनुशंसा भिजवाने के आश्वासन के साथ जल्दी ही कोर्ट प्रारंभ कराए जाने का आश्वासन दिया ! इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष नेमीचंद जैमन ,सचिव छोटे लाल मीणा, पूर्व अध्यक्ष सुशील पांडे, रमेश पांडे, धनेद्र पांडे, मनोज पांडे ,हेम सिंह पांडे ,राजू सैनी, महेश चंद मीणा, लेखराज चौधरी, इंद्र दत्त पांडे ,नवीन कुमार पांडे, रामेश्वर दयाल शर्मा, राजेश पांडे, ओम प्रकाश अग्रवाल, पप्पू राम, विनोद कुमार, पवन तिवारी, राजेंद्र सैनी, शांति स्वरूप सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे! 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!