Dark Mode
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह

कोटा। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल कोटा में छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास से शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके दायित्व सोंपे गये। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा (पश्चिमांचल) के उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला ,मंत्री बिट्ठल दास मूँदड़ा, उपाध्यक्ष नन्दकिशोर काल्या, सहमंत्री घनश्याम मूँदड़ा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शारदा द्वारा वीणा वादिनी माँ सरस्वती की वन्दना व दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्र परिषद् के लिए चुनाव प्रक्रिया द्वारा चुने गए विभिन्न पदाधिकारियों हेड़ बॉय, हेड़ गर्ल, कैप्टन, वाइस कैप्टन, सेकेट्ररी, डिप्टी सेकेट्ररी, क्लास मॉनिटर को बैच व सेश पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पद शक्ति का नहीं बल्कि जिम्मेदारी का द्योतक है, जिम्मेदारी और कार्यों का प्रमुखता से कर अपनी वचनबद्धता का परिचय देना चाहिए। व्यक्त का चरित्र पद से नहीं उनके कर्तव्य पूर्ति कि भावना से मापा जाता है।
समाज के मंत्री बिटठ्ल दास मूंदडा द्वारा सभी विद्यार्थियों को विद्यालय में श्रेष्ठ गुण अपनाने और समाज में अग्रसर होने की शुभकामनाएँ प्रेषित की। स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों को विद्यालय की गरिमा को उन्नत करने व अनुशासन तथा शिष्टाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर हर्षल माथुर (स्कूल हेड बॉय), खुशी जैन (स्कूल हेड गर्ल), रेड हाउस कैप्टन अधिश्री काबरा, येलो हाउस कैप्टन लक्ष्मी नागर, ग्रीन हाउस कैप्टन कृष्णा, ब्लू हाउस कैप्टन मनुल माहेश्वरी को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्या भक्ति निगम ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!