Dark Mode
जेईई मेंस एग्जाम में सफलता पर छात्र का किया सम्मान

जेईई मेंस एग्जाम में सफलता पर छात्र का किया सम्मान

नीमराना । क्षेत्र के एसवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल भगवाड़ी कला में जेईई मेंस एग्जाम -2024 में पास होने पर अंकित यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह का विद्यालय परिसर में सम्मान किया गया । अंकित यादव का अपने पहले ही प्रयास में 97 परसेंटाइल प्राप्त करने पर फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन हरमेन्द्र यादव ने अंकित यादव एवं उसके पिता सुरेंद्र यादव,दादाजी गजराज यादव व समस्त स्टाफ को बधाई दी । जिनकी  मेहनत से प्रथम प्रयास मे ही बिना किसी कोचिंग के  12वीं कक्षा के साथ ही सराहनीय परिणाम दिया । तथा विद्यालय प्राचार्य अजय यादव ने सभी को बधाई देते हुए अध्यापकों से इस तरह का परिणाम भविष्य में भी देते रहने के लिए प्रेरित किया साथ ही विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को छात्र अंकित से प्रेरणा लेते हुए अधिक मेहनतकश बनने, समय प्रबंधन में,अनुशासन में रहकर भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर विद्यालय  स्टाफ से विजयपाल,प्रवीण सैनी,धीरज सैनी,पूजा यादव,विकास,मिथिलेश,गोपाल,विकास,नरेद्र,ममता,रेनू,प्रवीण,बिमला,मोनिका,सारिका,शिवानी,दया,भूमिका,शालू तथा विद्यार्थी और अभिभावको सहित गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!