उपखण्ड अधिकारी थानवी ने सीएससी रायथल का औचक निरिक्षण किया
रायथल- बारां. रायथल कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एव आयुर्वेदिक चिकित्सालय का उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश थानवी मांगरोल ने औचक निरिक्षण किया ! निरिक्षण के दौरान पीएससी मे समस्त कार्मिक उपस्थित मिले , भवन मे साफ सफाई संतोष प्रद पाई गई साथ ही ओर अच्छा साफ सफाई व्यवस्था नियमित व बेहतर करने के निर्देश दिये गये , प्रसव कक्ष अपेक्षाकृत कम साफ सुथरा पाया गया !ओपीडी मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने पर चिकित्सालय की सेवाएं संतोषप्रद बताया ! नर्सिंग औपिसर हसंराज नागर , आयुर्वेदिक डाः श्याम बिहारी मीणा सहित मय स्टाफ द्वारा उपखण्ड अधिकारी थानवी को अवगत कराया भवन के चारों तरफ बावडरी बनाने एव सीसी टीवी कैमरे लगाने मांग रखी उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश थानवी ने नर्सिंग स्टाफ को आश्वासन दिलाया ।