Dark Mode
उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 11 जुलाई को

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 11 जुलाई को

सवाई माधोपुर। जिले में नवीन त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था की अनुपालनार्थ उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई माह के द्वितीय गुरूवार, 11 जुलाई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में उपखण्ड मलारना डूंगर में आयोजित की जाएगी।
इसी प्रकार सवाई माधोपुर उपखण्ड पर अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, बौंली में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, खण्डार में उप निदेशक, उद्यान विभाग सवाई माधोपुर एवं चौथ का बरवाड़ा में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सवाई माधोपुर द्वारा उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!