Dark Mode
उपखंड कार्यालय स्टाफ ने दी समारोह पूर्वक विदाई

उपखंड कार्यालय स्टाफ ने दी समारोह पूर्वक विदाई

केकड़ी, बघेरा निवासी  महावीर उपाध्याय, आज प्रशासनिक अधिकारी के पद से 35 साल की सराहनीय राजकीय सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए है ।आज इस सेवानिवृति के मौके पर उपखंड कार्यालय स्टाफ ने दी समारोह पूर्वक विदाई दी, अपनी पूर्ण 35 साल की सेवा,और पदोनत्ती का अधिकांश समय उन्होंने केकड़ी में ही बिताया क्योकि सरल स्वभाव के मिलनसार प्रवर्ती के होने के कारण सभी अधिकारियों व जनता के वे नजदीकी से रहे व सबी का कार्य शीघ्र करते थे। आज उपखंड कार्यालय में विदाई समारोह के अवसर पर उपखंड अधिकारी विकास पंचोली ,तहसीलदार बंटी राजपूत सहित उपखंड कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहे,इस दौरान अधिकारियो ने उनके कार्यकाल की महत्त्वपूर्ण समय की यादों को साझा किया,पूरे स्टाफ ने दिल की गहराइयों से उनका स्वागत करके उज्ज्वल  भविष्य की शुभकामना दी,इस मौके पर सेवानिवृत होने वाले महावीर उपाध्याय सहित उनकी पत्नी सुशीला उपाध्याय ,पुत्र मनीष उपाध्याय ,पुत्री सहित परिवार के कई सदस्य और मित्र गण मौजूद रहे ।
महावीर उपाध्याय राजकीय सेवा के साथ साथ बघेरा ग्राम की राजनीति में भी  अपना महत्वपूर्ण स्थान रखने है,उसी का नतीजा रहा की राजकीय सेवा में होने के बावजूद महावीर उपाध्याय की पत्नी सुशीला देवी उपाध्याय ग्राम पंचायत बघेरा के सरपंच पद पर रही ।और उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!