Dark Mode
चारा कुट्टी मशीन पर मिलेगा अनुदान:द्धिवेदी

चारा कुट्टी मशीन पर मिलेगा अनुदान:द्धिवेदी

 
भोपालगढ़ .  सरकार ने हाल ही में बजट घोषणाओं में किसानों को एक और सौगात दी गई है।कृषि विभाग द्धारा चारा कुट्टी मशीन पर अब मिलेगा अनुदान।
संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जोधपुर बी.के.द्धिवेदी ने बताया कि किसान द्धारा पशुओं को चारा कटींग कार्य के लिए एक कुट्टी मशीन खरीदने पर सामान्य श्रेणी के किसानों को मशीन मूल्य का 40% एवं लघु, सीमांत,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति के किसानों को 50% अनुदान कृषि विभाग द्वारा दिया जाएगा।इस हेतु कृषक स्वयं राजकिसान सुविधा एप एवं अथवा नजदीकी किसी भी ई-मित्र केंद्र से राजकिसान साथी पोर्टल पर आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।आवेदन करते समय खेत की जमाबंदी एवं मशीन का कोटेशन की आवश्यकता होती हैं।मैनुअल (हस्त चलित )अथवा पावर ऑपरेट दो श्रैणी के विकल्प मिलते हैं।जिस श्रेणी का कोटेशन लगाना उसी श्रेणी में ही आवेदन करना होता है।इसी प्रकार रिच बेड प्लांटर पर भी अनुदान उपलब्ध हैं। 
सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी ने बताया कि आज ही कुट्टी मशीन के लिए आवेदन कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर उक्त योजना में लाभान्वित हो।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!