Dark Mode
99 वर्ष की छोटी देवी का ढूकिया अस्पताल में सफल कुल्हा प्रत्यारोपण

99 वर्ष की छोटी देवी का ढूकिया अस्पताल में सफल कुल्हा प्रत्यारोपण

 
झुंझुंनू । चंद्रपुरा निवासी 99 वर्षीय छोटी देवी के घर पर बाथरुम में फिसलने के कारण कूल्हे की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया था। जिनके कुल्ले का सफल प्रत्यारोपण ढूकिया हॉस्पिटल गणपति नगर झुंझुनू में हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवके चौधरी द्वारा किया गया। छोटी देवी को ऑपरेशन के दूसरे दिन वोकर की सहायता से चला दिया गया वह छोटी देवी अब स्वस्थ है। उनके परिजनों ने ढूकिया हॉस्पिटल एवं डॉ विवके चौधरी का सफल ऑपरेशन के लिए धन्यवाद दिया। डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया कि छोटी देवी का कुल्हा प्रत्यारोपण ईसीएचएस के अंतगर्त कैशलेश किया गया। ढूकिया अस्पताल में ईसीएचएस, आरजीएचएस, चिरजीवी के अंतगर्त कुल्हा प्रत्यारोपण, घुटना प्रत्यारोपण का कैशलेश इलाज उपलब्ध है। ढूकिया हॉस्पिटल झुंझुंनू में एक ही छत के नीचे सभी विशेषज्ञों की कैशलेश सेवाएं उपलब्ध है। जिनमे डॉ उमरावसिंह कुलहरि (गुर्दा एव मूत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ भरत भूषण (जनरल फिजिशियन)डॉ विवके चौधरी(हड्डी एव जोड़ रोग विशेषज्ञ)डॉ अमित चौधरी (जनरल एव लेप्रोस्कोपिक सर्जन) डॉ मोनिका ढूकिया (महिला चिकित्सक) व डॉ विवेक सिहाग (आयुर्वेद एव पंचकर्म) की नियमित सेवाएं उपलब्ध हैं। ढूकिया हॉस्पिटल मे आरजीएचएस के तहत आईपीडी के साथ ओपीडी में जांच व दवाइया की सुविधा कैशलेश है।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!