Dark Mode
सुजानगढ़ की रंजना पारीक को मिली डाक्ट्रेट की उपाधि

सुजानगढ़ की रंजना पारीक को मिली डाक्ट्रेट की उपाधि

सुजानगढ़। जिला सांख्यिकी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त विद्याधर पारीक की पुत्री रंजना पारीक को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्राप्त हुई हैं।  रंजना पारीक ने महाराज विनायक ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर के शिक्षा संकाय से अपना शोध कार्य पूर्ण किया है । रंजना पारीक के शोध का विषय - " किशोर वर्ग के विद्यार्थियों के जीवन गुणवत्ता स्तर का उनके अंतरवैयक्तिक संबंधों एवं मूल्यों पर प्रभाव का अध्ययन "  रहा है । विगत तीन वर्षों के कठोर परिश्रम से से रंजना ने अपना शोध कार्य प्रोफेसर वेद प्रकाश शर्मा की निर्देशन में पूरा किया है । रचना ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने सास -ससुर व पति को दिया है जिन्होंने विवाह के पश्चात उसे उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित कर सहयोग प्रदान किया। रंजना की इस उपलब्धि पर बैंक ऑफ़ बड़ोदा के पूर्व शाखा प्रबंधक करणी सिंह शेखावत , नायक तहसीलदार तेजपाल पारीक , लेखाकार सीताराम शर्मा , साहित्यकार डॉ.घनश्याम नाथ कच्छावा आदि ने बधाई प्रेषित की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!