Dark Mode
सुमेरपुर भाजपा उम्मीदवार का प्रवासियों ने किया स्वागत

सुमेरपुर भाजपा उम्मीदवार का प्रवासियों ने किया स्वागत

सुमेरपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जोराराम कुमावत महानगर मुंबई पहुंचने पर प्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक जोराराम कुमावत दो दिवसीय मुंबई प्रवास पर रहे जहां 36 कॉम तथा कुमावत समाज की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। गुरुवार को 36 कॉम एवं कुमावत नवयुक मंडल द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में प्रवासी पहुंचे और जहां धारावी,माटुंगा, कल्याण,डोंबिवली, भिवंडी,ठाणे इत्यादि जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी जोराराम कुमावत बोरीवली रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ में उमड़ पड़ी और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं एवं प्रवासियों ने माला साफा पहनकर स्वागत किया। सुमेरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जोराराम कुमावत द्वारा बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मुंबई,गुजरात के साथ अन्य स्थान के लिए प्रवास पर रहे जिसमें मुंबई के धारावी मलाड में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रवासियों का जन सैलाब उमड़ा। प्रवास के दौरान कुमावत का कई समाज के संगठनों ने साफा माला पहना कर फूल मालाओं से लाद दिया और कई कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रवासियों ने भाजपा प्रत्याशी कुमावत को अपार समर्थन दिया। दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा प्रत्याशी कुमावत का मुंबई के विभिन्न स्थान पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने बधाई दी। इसी प्रकार मुंबई के माटुंगा में कुमावत नवयुग मंडल द्वारा कुमावत का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां समाज बंधुओ ने जमकर स्वागत किया।

 

यह रहे उपस्थित-

वर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी जोराराम कुमावत को दूसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने पर महानगरी मुंबई में जगह-जगह स्वागत हुआ। कार्यक्रम में कुमावत नवयुवक मंडल अध्यक्ष रगाराम,लसाराम, वगlराम,घमाराम, रमेश कोदालिया, मांगीलाल सेन,वसंत कुमार,चुन्नीलाल लाल, बाबूलाल भेव,कमलेश, बाबूलाल लखमावा, रमेश माली, मोहनलाल तगतगढ़, हरीश कुमार अगवरी, खीमाराम आकदरा, पुखराज खीमाडा, पुखराज मनिहारी, प्रताप आकदरा, थानाराम सिंदरु सहित सैकड़ो की संख्या में प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान समस्त प्रवासियों ने अलग-अलग स्थान पर प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!